फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vegetable vendor found hanging in suspicious circumstances

Ambala News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला सब्जी विक्रेता

Tue, 28 Mar 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor found hanging in suspicious circumstances
अंबाला सिटी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक सब्जी विक्रेता का शव फंदे से लटका मिला। दो खंभा चौक के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले सुनील को जब परिवार सदस्यों ने झूलते देखा तो इसके बारे में सूचना दी। वहीं गत रात्रि जब परिजन उसके शव को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस ने सोमवार सुबह को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सुनील उत्तर प्रदेश के रजपुरा का रहने वाला था और शहर में पुरानी सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाने का कार्य करता था। रविवार को भी वह शाम को जब काम से वापस आया तो घर पर कमरा बंद कर लेट। इसके कुछ देर बाद जब उसकी बेटी ने चाय के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। वहीं इसके थोड़ी देर बाद जब पत्नी ने खाने के लिए पूछा तो कमरे से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

कई बार पूछने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी आस-पड़ोसियों को इस बारे में सूचित किया। जिन्होंने दरवाजा तोड़ा। तब उन्होंने देखा कि सुनील ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी नंबर 4 से इंचार्ज रोहताश ने बताया कि उन्होंने 174 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed