फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Mataram team rescues cow that fell into drain

Ambala News: नाले में गिरी गाय को वंदे मातरम् दल ने निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram team rescues cow that fell into drain
अंबाला सिटी। औद्योगिक क्षेत्र में एक बेसहारा गाय रात के अंधेरे में 10 फुट गहरे नाले में जा गिरी। फैक्ट्री के दूषित पानी, रसायनों और प्लास्टिक कचरे से भरे इस नाले में गाय घंटों तक मौत से संघर्ष करती रही। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर दी। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से सूचना वंदे मातरम् दल के पास पहुंची। दल की टीम ने फायर विभाग से संपर्क किया और मौके पर क्रेन मंगवाई और उसे बाहर निकाला। सबसे बड़ी चुनौती गहरे और जहरीले नाले में उतरने की थी। वंदे मातरम् दल के प्रतिनिधि ने स्वयं नाले में उतरने का निर्णय लिया। क्रेन की मदद से वे नीचे उतरे और गाय के गले में सुरक्षित पट्टा बांधा। इसके बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed