फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Mataram Dal will plant 1100 saplings on two main roads of the city

Ambala News: शहर की दो मुख्य सड़कों पर वंदे मातरम् दल लगाएगा 1100 पौधे

Tue, 04 Jun 2024 04:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram Dal will plant 1100 saplings on two main roads of the city
अंबाला सिटी। 15 मई से दो जून तक गर्मी ने खूब झुलसाया। यहां तक अधिकतम तापमान ने भी पिछले कई वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहर के वंदे मातरम् दल ने इंको चौक पर मुंह पर ऑक्सीजन लगाकर पेड़ लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। अब वंदे मातरम् दल शहर के दो मुख्य रोड पर पौधरोपण करेगा। इनमें शहर के नागरिक अस्पताल से जंडली पुल तक और आर्य चौक से हर्बल पार्क तक दो रोड को गोद लिया है।
विज्ञापन

इन दोनों रोड पर करीब 1100 पौधे लगाए जाएंगे। वंदे मातरम् दल संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने बताया कि अभी गर्मी ज्यादा हो रही है, इसलिए मानसून सक्रिय होने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा और इन रोड पर पड़ने वाले शोरूम, दुकानदार, अस्पताल, घर मालिकों के सहयोग से पौधरोपण किया जाएगा। इन लोगों से पौधे की देखभाल के लिए एक संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सक्रिय होते ही निशुल्क बांटेंगे पौधे
वंदे मातरम् दल संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने बताया कि इन दोनों मार्गों को एक वर्ष के लिए गोद लिया जाएगा। जो भी रोड पर पौधे लगाए जाएंगे। उनकी देखभाल के लिए पानी भी दिया जाएगा और लोगों से आग्रह किया जाएगा कि इन पेड़ की देखभाल के लिए वह ट्री गार्ड लगाएं ताकि पौधे बड़े हो सकें। दल सदस्य ही पेड़ लगाएंगे और उनको पानी भी देंगे। इन रोड पर नीम, बकायन, अर्जुन समेत अन्य पौधे लगाए जाएंगे। भरत सिंह ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं और वन विभाग के सहयोग से यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed