फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Bharat running between Ajmer and Delhi Cantt will operate till Chandigarh station

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत का संचालन अब चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा

Sat, 18 Nov 2023 10:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 10:10 AM IST
सार

अजमेर से ट्रेन सुबह 6.55 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। बीच रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर भी होगा।

विज्ञापन
Vande Bharat running between Ajmer and Delhi Cantt will operate till Chandigarh station
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20977 का संचालन चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा। रेलवे ने इस पर मोहर लगा दी है और ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है, हालांकि ट्रेन के संचालन की तारीख को घोषित होने में अभी तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा।

विज्ञापन


अजमेर से ट्रेन सुबह 6.55 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर लगभग 3.15 बजे चलकर अंबाला और दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। बीच रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर भी होगा।
विज्ञापन


तैयारी में जुटे अधिकारी
मौजूद समय में ट्रेन नंबर 20977 व 78 का संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे की देखरेख में हो रहा है। चंडीगढ़ तक संचालन के दौरान इसमें दिल्ली और अंबाला मंडल भी जुड़ जाएगा। इसलिए ट्रेन के ठहराव, संचालन और प्लेटफार्म को लेकर मंडल अधिकारियों ने मंत्रणा शुरु कर दी है ताकि जल्द से जल्द वंदे भारत का संचालन उक्त मार्ग पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद समय में दो वंदे भारत का ठहराव
मौजूदा समय में अंबाला कैंट स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसमें एक नई दिल्ली से कटरा के बीच और दूसरी ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के बीच संचालित हो रही है। इन ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन में सफर करना प्रत्येक यात्री की इच्छा रहती है।


अधिकारी के अनुसार
रेलवे ने अजमेर-दिल्ली कैंट का चंडीगढ़ तक विस्तार करने का फैसला किया है। इसकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। अब संचालन की तारीख को लेकर मंथन शुरु हो गया है। इसके लिए कुछ व्यवस्थाएं बनाने की जरूरत है। -मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed