फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vande Bharat fare from New Delhi to Katra and Delhi to Amritsar

Vande Bharat: नई दिल्ली से कटरा के 1665 रुपये तो पुरानी दिल्ली से अमृतसर तक जाने के लिए देने होंगे 1340 रुपये

Sun, 31 Dec 2023 08:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 08:23 PM IST
सार

Vande Bharat में अंबाला से कटरा के 1135 रुपये  लगेंगे। चार जनवरी को कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत की एसी चेयरकार में 830 व एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 47 सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
Vande Bharat fare from New Delhi to Katra and Delhi to Amritsar
सोनीपत रेलवे स्टेशन से ट्रायल के दौरान गुजरती वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मां वैष्णो दरबार और अमृतसर में श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने सुविधा प्रदान की है। रेलवे ने कटरा और अमृतसर के बीच वंदे भारत के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ट्रेनों में सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रेलवे ने रविवार को दोनों ट्रेनों का किराया भी रेलवे साफ्टवेयर में अपडेट कर दिया। रेलवे ने कटरा से नई दिल्ली और अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया निर्धारित किया है। यह किराया एसी चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में अलग-अलग होगा।
विज्ञापन


रेलवे ने कटरा-नई दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22478 और 77 के चेयरकार का किराया 1665 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3055 रुपये निर्धारित किया है। वहीं अंबाला तक एसी चेयर कार में 1135 रुपये तो एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 2170 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अमृतसर-पुरानी दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 22488 और 87 वंदे भारत में एसी चेयरकार का किराया 1340 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 2375 रुपये देना होगा। जबकि अमृतसर से अंबाला कैंट तक का एसी चेयरकार का किराया 810 रुपये और एग्जिक्यूटिव श्रेणी का किराया 1510 रुपये देना होगा।

ये रहेगी सीटों की स्थिति
पहले दिन चार जनवरी को कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत की एसी चेयरकार में 830 तो एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 47 सीटें खाली हैं। जबकि नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत की एसी चेयरकार में 794 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 53 सीटें खाली हैं। जबकि अमृतसर से पुरानी दिल्ली के बीच छह जनवरी को चलने वाली वंदे भारत की एसी चेयरकार में 311 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 13 और पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली वंदे भारत की ऐसी चेयरकार में 354 और 16 सीटें खाली हैं।

कटरा-नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत
ट्रेन नंबर 22478 कटरा से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 11.44 बजे अंबाला कैंट और दोपहर दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22477 नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे चलकर शाम 5.10 बजे अंबाला कैंट और रात 11 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर होगा।

अमृतसर-पुरानी दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत
ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर से सुबह 8.20 बजे चलकर सुबह 11.34 बजे अंबाला कैंट और दोपहर 1.50 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22487 पुरानी दिल्ली से दोपहर 3.15 बजे रवाना होकर 5.27 बजे अंबाला कैंट और रात 8.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन का ठहराव ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल और अंबाला कैंट स्टेशनों पर होगा।


कटरा और अमृतसर से चलने वाली दोनों नई वंदे भारत का किराया रेलवे के साफ्टवेयर पर अपडेट कर दिया है और टिकटों की बुकिंग भी शुरु हो गई है। यात्री ऑनलाइन तरीके से और आरक्षण केंद्र पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed