फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vandana learned fashion designing and trained 500 children in 20 years.

Ambala News: वंदना ने फैशन डिजायनिंग सीख 20 साल में 500 बच्चों किए प्रशिक्षित

Fri, 16 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Vandana learned fashion designing and trained 500 children in 20 years.
वंदना कोछड़।
अंबाला। दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का डिप्लोमा कर आज अपना सफल फैशन स्टूडियो चला रही वंदना, न केवल खुद को स्थापित कर चुकी हैं बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। वंदना पिछले 20 वर्षों से प्रतिष्ठित संस्थान आईएनआईएफडी से जुड़ी हैं। इस सफर के दौरान उन्होंने लगभग 500 से ज्यादा बच्चों को फैशन डिजाइनिंग की विभिन्न बारीकियों और आधुनिक कट्स से रूबरू कराया।
विज्ञापन

उनकी देखरेख में छात्र न केवल सिलाई और कटाई सीखे, बल्कि ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स को समझने का हुनर भी विकसित किया। वंदना के प्रशिक्षित छात्र आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि ममता ऑस्ट्रेलिया में बुटीक चला रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हुनर का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके सिखाए कई युवा आज दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे महानगरों के नामी एक्सपोर्ट हाउसेज में डिजाइनर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं बदलते दौर के साथ कदम मिलाते हुए कई छात्र इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपना खुद का डिजिटल फैशन स्टार्टअप चला रहे हैं।

वंदना कोछड़।

वंदना कोछड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed