{"_id":"67d1dd3cb8ed576ff006cfd9","slug":"vaccination-campaign-will-run-for-children-for-one-week-ambala-news-c-36-1-ame1006-139009-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक सप्ताह बच्चों के लिए चलेगा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक सप्ताह बच्चों के लिए चलेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवतियों को टीके लगाए जाएंगे।
विभाग की ओर से जिले भर के 917 बच्चे और 142 गर्भवतियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को लेकर विभाग ने अपनी टीम भी तैयार कर ली है। सोमवार से यह अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें जिले भर के में 121 टीकाकरण सेशन लगाए जाएंगे। इस टीकाकरण विशेष अभियान में यू- विन एप पर पंजीकरण करवाकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकेगा।
संंवेदनशील क्षेत्र रहेंगे प्राथमिकता
टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ जशनप्रीत सिंह ने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में संवेदनशील क्षेत्र जैसे ईंट भट्ठे, फैक्ट्ररी, स्लम क्षेत्र, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग प्रमुखता पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्राें में सबसे अधिक मरीज प्रभावित होते हैं। इसलिए अभियान में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन 11 बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे जिनमें पोलियो, निमोनिया, टीबी, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, मेनिनजाइटिस, गलघोटू, खसरा, रुबेला, काली खांसी और रोटा वायरस के टीके शामिल हैं।
विज्ञापन
वंचित बच्चों को मिलेगा लाभ
जिले में 85 से 90 प्रतिशत तक टीकाकरण पूरा होता है। इस कारण 10 से 12 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस प्रकार के अभियान चलाकर उन बच्चों को भी टीके लगाए जाते हैं। अभियान में रोजाना गांवों में जाकर स्वास्थ्य कर्मी टीके लगाएंगी। इसके अलावा निर्धारित दिनों में पीएचसी, सीएचसी व नागरिक अस्पताल में भी टीकाकरण जारी रहता है। यूविन एप के जरिए बच्चे के बकाया टीके के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। इससे टीकाकरण समय पर पूरा किया जा सके। इसके अलावा माता-पिता नागरिक अस्पताल या अन्य किसी स्वास्थ्य केंद्र में भी टीकाकरण का बयाेरा जान कर सकते हैं।
वर्जन
हमारी ओर से वंचित बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण पूरा करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इसमें 900 से अधिक बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
-डॉ. जशनप्रीत सिंह, जिला नोडल टीकाकरण अधिकारी अंबाला।