फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar over removal of encroachment, debate with officials

अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, अधिकारियों से बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of encroachment, debate with officials
अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट निगम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक कर्मचारियों से बहस करत? - फोटो : Ambala
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने पूरे दलबल के साथ अग्रसेन चौक से लेकर कपड़ा मार्केट सहित हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस बीच दुकानदारों ने निगम की टीम का जमकर विरोध किया। निगम अधिकारियों ने भविष्य में अतिक्रमण होने पर और अधिक सख्त कार्रवाई करने के बारे में कहा। इस पर दुकानदारों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह आगे से अतिक्रमण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को निगम की टीम सबसे पहले बस स्टैंड के पास पहुंची। यहां पर निगम टीम ने दुकानदारों द्वारा बनाए गए पक्के अड्डों को ध्वस्त किया। इसके बाद मुख्य कपड़ा मार्केट में भी थड़े तोड़ने का कार्य किया गया। मगर, दुकानदारों के कहने पर निगम टीम ने कुछ समय का आश्वासन दिया। वहीं पुरानी कपड़ा मार्केट से निगम टीम ने बैंच आदि जब्त कर लिए। निगम के एक्सईएन का कहना है उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन

पहले ही मिल गई थी दुकानदारों को सूचना
शहर के बस स्टैंड के बिल्कुल बाहर सड़क के बीच में दोनों ओर रेहड़ी फड़ी दुकानदारों ने अपने पक्के अड्डे बनाए हुए थे। नगर निगम की ओर से होने वाली कार्रवाई की भनक उनको पहले से हो चुकी थी। इसी के चलते वहां के सभी रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी दुकानें हटाने का सिलसिला शुरू कर दिया था। शाम करीब चार बजे निगम प्रशासन ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रेहड़ी फड़ी दुकानदारों के शेष बचे हुए ढांचे को तोड़ दिया। इस दौरान कुछ सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थड़े तोड़ने पर बोले दुकानदार, नहीं करेंगे अतिक्रमण
उसके बाद नगर निगम टीम का दस्ता कपड़ा मार्केट पहुंचा। वहां दुकानदारों की ओर से लगाए गए बैंच आदि को जब्त किया। वहीं कुछ दुकानदारों के थड़े तोड़ दिए गए। इसको लेकर कुछ दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन अधिकारियों से तीखी बहस भी की। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानों के बिल्कुल आगे एक नाला है। थड़े तोड़े जाने के बाद उनकी दुकानदारी प्रभावित हो सकती है। इसी को लेकर दुकानदार एकजुट हो गए। कुछ देर कहासुनी होने के पश्चात नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सभी दुकानदार निगम प्रशासन को लिखित पत्र दे कि वह सब नाले से बाहर अपनी दुकानें नहीं लगाएंगे। इस पर दुकानदार सहमत हो गए और अधिकारियों ने कार्रवाई को रोक दिया।
प्रशासन की ओर से दिए थे खाली करने के आदेश
बीते कुछ दिनों पहले नगर निगम की ओर से अग्रसेन चौक से लेकर प्राचीन हनुमान मंदिर तक सरकारी जमीन पर कच्चा व पक्का कब्जा जमाए बैठे रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों को जगह खाली करने के आदेश दिए थे। नगर निगम प्रशासनिक के आदेशों के बावजूद किसी ने भी कब्जा हटाने की जहमत नहीं उठाई।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारी अवैध कब्जा करने वालों को खदेड़ने में कामयाब हो गए। मगर, देखने वाली बात यह रहेगी की कार्रवाई का असर कितने दिन बरकरार रहता है। निगम को चाहिए कि वह कपड़ा मार्केट के बीच खड़े होने वाले रेहड़ी वालों के खिलाफ संज्ञान ले।
- धीरज कुमार, स्थानीय दुकानदार।
दुकानों के आगे नाले को नगरनिगम की ओर से बनाया गया था। निगम की ओर से नाले को कवर भी किया गया था। स्थानीय दुकानदार इस नाले से बाहर अपना कोई भी सामान नहीं लगा रहे हैं। यदि कोई लगाए तो निगम उस पर तुरंत कार्रवाई करे। नाले में किसी प्रकार से भी गंदगी नहीं जा रही है।
- राहुल धीमान, स्थानीय दुकानदार।
लंबे समय से कपड़ा मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए कब्जे को लेकर निगम में शिकायतें मिल रही थी। इस पर निगम की ओर से कार्रवाई की गई है। वहीं स्थानीय दुकानदारों को भी कहा गया है कि वह अपनी दुकान के दायरे में रहकर ही दुकान चलाएं। ताकि आने जाने वाले राहगीरों को भी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- संजीव कुमार, एक्सईएन, नगर निगम, अंबाला।

अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट निगम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान दुकानों से अतिक्रमण हटाते निगमकर?

अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट निगम की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान दुकानों से अतिक्रमण हटाते निगमकर?- फोटो : Ambala

अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट में निगम कार्रवाई के दौरान दुकानों से अतिक्रमण हटाते निगमकर्मी।

अंबाला सिटी कपड़ा मार्केट में निगम कार्रवाई के दौरान दुकानों से अतिक्रमण हटाते निगमकर्मी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed