फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar of Asha workers in support of demands

Ambala News: मांगों के समर्थन में आशा वर्करों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar of Asha workers in support of demands
अंबाला सिटी। सिविल सर्जन कार्यालय में वीरवार दोपहर को आशा वर्करों ने मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। वर्करों ने सीएमओ पर धमकाने, ज्ञापन न लेने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर पुलिस बुलाने के आरोप लगाए। बाद में पुलिस द्वारा मध्यस्थता करते हुए डिप्टी सिविल सर्जन की चार सदस्यों की टीम बनाकर आशा वर्करों का ज्ञापन लिया गया।
विज्ञापन

टीम ने भी आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को दबाने के प्रयास किए गए। वर्करों ने अधिकारियों के इस व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो 12 जून को पूरे प्रदेश की तमाम सीएचसी में आशा वर्कर धरना प्रदर्शन करेंगी। साथ ही 10 जुलाई को पूरे प्रदेश में जिला सिविल सर्जन कार्यालय पर बड़े प्रदर्शन किए जाएंगे व आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। आंदोलन का संचालन जिला सचिव सरबजीत ने किया।
विज्ञापन

ये हैं मांगे
जिला प्रधान कविता मिर्ची ने कहा कि जिला प्रशासन आशा वर्कर से अलग-अलग तरह के कार्यों का दबाव बना रहा है। उन्हें कार्य से हटाने की धमकी दी जा रही हे। आशा वर्कर को गांव में नशा करने वाले लोगों की लिस्ट बनाने के आदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। इसके अलावा निरोगी हरियाणा कार्यक्रम के तहत आशा वर्करों पर गांव में कैंप में ड्यूटी कराने, ऑनलाइन काम करने, नियमित गतिविधियों का रिकॉर्ड मेंटेन करने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही तमाम तरह की स्वास्थ्य सुधारक कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करवाने का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी मीटिंग चल रही थी, इसी दौरान आशा वर्करों ने बिना पूर्व सूचना के प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब इस संबंध में आशा वर्करों से बात करनी चाही तो कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ बुरा व्यवहार किया। इस कारण पुलिस को सूचित किया गया। वहीं बाद में ज्ञापन लिया है।
- डॉ. सुखप्रीत सिंह, अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed