फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar in the city council office, allegations of assault

Ambala News: नगर परिषद ऑफिस में हंगामा, मारपीट के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the city council office, allegations of assault
अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में भवन निरीक्षक द्वारा की गई मारपीट की जानकारी नप अध्यक्ष क
अंबाला। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह हंगामा हो गया। संपत्ति आईडी में सुधार के लिए आए चिक मोहल्ला निवासी नवीन अरोड़ा ने भवन निरीक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए। मामले की भनक लगते ही नवीन के परिजनों भी नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने भवन निरीक्षक की ओर से की मारपीट का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद वो शिकायत के लिए नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर के पास पहुंचे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

छह माह से खा रहे धक्के
नवीन अरोड़ा ने बताया कि नगर परिषद की गलती की सजा वो भुगत रहे हैं। चिक मोहल्ले में उनकी एक संपत्ति है। इसकी पहले आईडी बनी हुई थी और वो इस आईडी के तहत संपत्ति कर भी जमा करवा रहे थे। लेकिन अचानक से वो आईडी बंद हो गई। नप कार्यालय पहुंचकर उन्हें जानकारी मिली कि उनकी आईडी किसी और के नाम पर चढ़ गई है, इसलिए उन्हें नए सिरे से अब आईडी लेने के लिए दस्तावेज जमा करवाने होंगे जोकि छह माह पहले जमा करवा दिए गए थे। लेकिन संपत्ति आईडी नहीं बनी, उलटा कोई न कोई दस्तावेज मांगकर उनकी फाइल को वापिस किया जाता रहा।
विज्ञापन

मामले ने ऐसे ऐसे पकड़ा तूल
नगर परिषद में तैनात भवन निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह संपत्ति आईडी को लेकर उनसे मिले थे। इसमें कुछ खामियां थीं और इसकी जानकारी उन्होंने संंबंधित व्यक्ति को दी थी। लेकिन अचानक वो मोबाइल निकालकर कार्यालय में ही उनका वीडियो बनाने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो इस दौरान अचानक धक्का-मुक्की हो गई। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं की गई है। वीडियो बनाने को लेकर यह हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांग, शांत हुआ मामला
भवन निरीक्षक पर लगे आरोपों की जांच के लिए नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई। बैठक में नप के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद के साथ भाजपा नेता राजीव गुप्ता डिंपल भी मौजूद रहे। बंद कमरे में बैठक के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों की बात को सुना। इसके बाद भवन निरीक्षक ने मारपीट का आरोप लगाने वाले व्यक्ति से माफी मांगी। वहीं नप अध्यक्ष ने पीड़ित व्यक्ति को आश्वासन दिया कि संपत्ति आईडी से संबंधित उनकी जो भी समस्या है, उसका समाधान वो करवा कर देंगे। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed