फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   unsuccessful attempt to break atm

31.40 लाख से भरे एटीएम को तोड़ने में नाकाम रहे युवक को किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
unsuccessful attempt to break atm
31.40 लाख रुपये से भरे बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव थंबड़ निवासी रणबीर सिंह हुई। आरोपी ने पहले सीसीटीवी कैमरे को डिस्कनेक्ट किया था ताकि वह कैद न हो सके। इसके बाद वह एटीएम बूथ में घुसा था। बताया जा रहा है कि वारदात के समय उसने शराब का सेवन किया हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला भी दर्ज किया था। थंबड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने 5 मई को गांव के ही एक युवक पर एटीएम के कैमरे की केबल काटकर उसे उखाड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर युवक की जांच पड़ताल की तो आरोपी की पहचान रणबीर सिंह के तौर पर हुई। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने आरोपी युवक के गिरफ्तार होने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed