फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unreserved ticket passengers will get digital facility at UTS counter

अनारक्षित टिकट यात्रियों को यूटीएस काउंटर पर मिलेगी डिजिटल सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Unreserved ticket passengers will get digital facility at UTS counter
अंबाला। यूटीएस काउंटर से अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्री भी अब डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। रेलवे ने स्टेशनों के यूटीएस काउंटर पर फेयर रिपीटर डिवाइस लगाने का फैसला किया है। इस सिस्टम के जरिए मोबाइल पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही यात्री रेल टिकट का भुगतान कर पाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे ने दैनिक यात्रियों, छात्रों व नौकरीपेशा लोगों के लिए भी कुछ अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया है। अनारक्षित ट्रेनों का संचालन आरंभ होते ही यात्रियों को खुले पैसों की परेशानी सताने लगी है और इस कारण कई बार टिकट खरीदने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। रेलवे ने अब यात्रियों की इस समस्या के समाधान की योजना तैयार कर ली है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे के यूटीएस महाप्रबंधक अंशुमन कुमार ने सभी मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि यूटीएस काउंटर पर फेयर रिपीटर डिवाइस स्थापित किया जाए, ताकि काउंटर पर भीम क्यूआर कोड प्रदर्शित हो सके। क्रिस साफ्टवेयर की मदद से यह सिस्टम स्थापित होगा। इसकी मदद से यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर रेल टिकट के किराए का आसानी से भुगतान कर पाएंगे। यात्रियों को जागरूक करने के मकसद से कर्मचारी की तैनाती और सूचना बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र पर पीओएस मशीन की सुविधा
मौजूदा समय में रेलवे स्टेशनों पर बने आरक्षण केंद्र में ही डिजिटल सुविधा मिल रही है। रेल टिकट बुक कराने वाले यात्री आरक्षण केंद्र पर लगी पीओएस मशीन के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इसमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को ही यह सुविधा प्रदान की जा रही है।
छावनी से चल रही ये अनारक्षित ट्रेन
मौजूदा समय में छावनी रेलवे स्टेशन से 4 अनारक्षित ट्रेनों सहित जनरल कोच के साथ 8 इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें अनारक्षित ट्रेन नंबर 4501/02 सहारनपुर-ऊना हिमाचल-सहारनपुर और ट्रेन नंबर 04503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला शामिल है। 3 सितंबर से इन ट्रेनों में मासिक और त्रैमासिक टिकट पर भी सफर करने की अनुमति रेलवे ने प्रदान कर दी है, वहीं ट्रेन नंबर 04521/22 अंबाला-दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, 04681/82 नई दिल्ली-जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी,04525/26 अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी व ट्रेन नंबर 04711/12 श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर इंटरसिटी के जरनल कोच में यात्री सफर कर रहे हैं।

यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए मोबाइल एप की तरह अनारक्षित टिकट यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन से पेमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी। उम्मीद है कि रेलवे के क्रिस सॉफ्टवेयर के तहत जल्द ही यह सिस्टम कार्य करने लगेगा। - हरी मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed