फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown youth entered the house of GRP station in-charge

Ambala News: जीआरपी थाना प्रभारी के घर में घुसे अज्ञात युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Unknown youth entered the house of GRP station in-charge
अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी में जीआरपी प्रभारी के आवास परखंगाला गया सामान। संवाद
अंबाला। आमजन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के घर भी अब सुरक्षित नहीं हैं। वहां भी अज्ञात लोग घुसकर सेंधमारी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंबाला कैंट जीआरपी के थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के साथ हुआ है जोकि अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी स्थित हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के घर से कुछ दूरी पर रहते हैं। घटना को तीन अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया। जीआरपी प्रभारी के घर में घुसकर तीनों ने सामान उथल-पुथल किया और फिर फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपी नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया है जबकि तीनों ने अच्छे कपड़े पहने हुए थे और चेहरा भी ढका हुआ था।जीआरपी प्रभारी ने फुटेज के साथ मामले की शिकायत पड़ाव थाने में दी है। इसमें उन्होंने शक जताया है कि लगातार नशा तस्करों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर भी यह रंजिशन मामला हो सकता है। इससे पहले भी एक लड़ाई-झगड़ा करने वाले एक ग्रुप को काबू किया गया था। यह कारनामा उनका भी हो सकता है।
विज्ञापन

सुरक्षा मांगी
घटना दो दिन पहले सुबह छह से सात बजे के बीच हुई थी। इस दौरान वो अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे और पीछे से यह वारदात हो गई। अज्ञात युवक मुख्य कमरे के साथ ऊपर जाने वाले रास्ते का दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हुए और वहां सामान खंगालने के बाद चले गए। इस मामले की जानकारी एसपी रेलवे को भी दी गई है जिससे उन्हें और उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्राथमिक दृष्टि में यह चोरी का मामला नहीं लगता। फुटेज के आधार पर युवकों ने महंगे कपड़े पहने हुए हैं और उनकी चाल-ढाल भी चोरों वाली नजर नहीं आती। वो कोई भी सामान उठाकर नहीं ले गए लेकिन सामान को उथल-पुथल कर दिया है। यह किसी अपराधी का कार्य हो सकता है क्योंकि नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे में डराने व धमकाने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया हो।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।

अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी में जीआरपी प्रभारी के आवास परखंगाला गया सामान। संवाद

अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी में जीआरपी प्रभारी के आवास परखंगाला गया सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed