फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown vehicle collided near Devi Nagar, person died

देवी नगर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided near Devi Nagar, person died
अंबाला। पेट्रोल पंप देवी नगर के पास देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में भाग सिंह ने बताया कि वह गांव देवी नगर का निवासी है। वह मंजी साहिब गुरुद्वारा शहर के पास फल की रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को वह अपनी रेहड़ी का काम खत्म करके पैदल अपने घर आ रहा था। रास्ते में एचपी पेट्रोल पंप के पास अंबाला हाईवे पर काफी भीड़ लगी हुई थी। वह पास गया तो देखा कि एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। इसके बाद जब उसने पास जाकर देखा कि वह व्यक्ति उसका उसका चाचा सुरेंद्र कुमार निवासी गांव देवी नगर था। उसने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया और चाचा को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed