फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Union Transport Minister will inaugurate Ring Road

Ambala News: केंद्रीय परिवहन मंत्री करेंगे रिंग रोड का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Union Transport Minister will inaugurate Ring Road
अंबाला। अंबाला को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज दो सौगात देंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। इसमें केंद्रीय मंत्री गडकरी का कार्यक्रम मोहड़ा में होगा। उनके साथ सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, गृहमंत्री अनिल विज रहेंगे।
विज्ञापन


शाम छह बजे केंद्रीय मंत्री अंबाला रिंगरोड प्रोजेक्ट के 22 किलोमीटर के हिस्से का शिलान्यास करेंगे। अभी तक एनएचएआई इस पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इसके साथ ही पहले से निर्मित अंबाला साहा मार्ग का भी अभी तक शुभारंभ नहीं हो सका था। इसे गडकरी के हाथों शुरू कराया जाएगा। 15 किलाेमीटर का यह मार्ग अंबालावासियाें के लिए यातायात को काफी आसान बना रहा है।
विज्ञापन



सितंबर से लेकर नवंबर के बीच शुरू होगा काम

अंबाला रिंग रोड का 18 किलोमीटर का हिस्सा तो पहले ही निर्माणाधीन है। अब 22 किलोमीटर के हिस्से का काम किया जाना है। इसके तहत रामकुमार कांट्रेक्टर को ठेका दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो अभी इस प्रोजेक्ट में जमीन पर कब्जा लेने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पजेशन लेने के बाद ही तय होगा कि कितनी जमीन एनएचएआई ने अधिगृहीत की है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट को बनाने का कार्य सितंबर से नवंबर माह के बीच में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाईपास का काम करेगी रिंग रोड



40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड अंबाला में बाईपास की तरह काम करेगा। वाहन चालक शहर में दाखिल हुए बिना ही रिंग रोड के जरिये बाहर निकल पाएंगे और इससे शहर में वाहनों का दबाव भी कम होगा। यह रिंग रोड छह प्रमुख हाई-वे को आपस में जोड़ने का भी काम करेगा।



मुख्य बिंदु रिंग रोड परियोजना में



40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड फोरलेन रोड होगी

885 करोड़ रुपये रिंग रोड निर्माण कार्य पर खर्च होंगे

रिंग रोड पर दो बड़े पुल टांगरी नदी पर दो स्थानों पर बनेंगे

रिंग रोड पर दो छोटे पुल बनेंगे

रोड पर दो रेलवे ओवर ब्रिज रोड बनेंगे और तीन फ्लाईओवर बनेंगे

कुल 30 गांव की 655 एकड़ जमीन रोड निर्माण के लिए अधिगृहीत, जिसमें 3 गांव पंजाब के हैं

रिंग रोड छह हाइवे को आपस में लिंक करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed