फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Union leaders showed their strength through bike rally

Ambala News: यूनियनों के दिग्गजों ने बाइक रैली से दिखाई ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Union leaders showed their strength through bike rally
अंबाला छावनी के एनआएमयू कार्यालय में पदा​धिकारियों को समर्थन पत्र सौंपते स्टेशन मास्टर एसोसिएशन
अंबाला। रेलवे में यूनियन की मान्यता से जुड़े चुनाव चार से छह दिसंबर को होंगे और इसमें मात्र तीन दिन का समय शेष रह गया है और अपनी यूनियनों की जीत को आश्वस्त करने के लिए दिग्गजों नेता भी अब प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इसी कड़ी के तहत शनिवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने एक सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता एआईआरएफ के आल इंडिया रेलवे मैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के महा मंत्री तथा नेशनल ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनजेसीएम) के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा ने की। यह संगठन किसी राजनैतिक दल की कोख से नहीं जन्मा । इसने वर्ष 1960, 1968 व 1974 में सफल हड़तालें की हैं। सबको एसी का पास, निश्चित पेंशन आदि जैसे अनेकों लाभ कर्मचारियों को दिलवाने का काम किया है। आने वाले समय में अन्य मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशनों ने दिया समर्थन
सभा में रेलवे कर्मचारियों के बीच काम कर रहे भिन्न-भिन्न संगठनों के मंडल सचिवों ने खुले मंच से चुनाव में एनआरएमयू को समर्थन देने का एलान किया। इनमें ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन से जावेद उसमान, ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन से दया पाल सिंह व ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन से नवीन सैनी सम्मिलित हुए। सभा को केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, मंडल मंत्री निर्मल सिंह, डायरेक्टर एनजेडआरई सुरेंद्र शर्मा, मंडल यूथ संयोजक जगदीप सिंह और शाखा सचिव बठिंडा मंडल यूथ संयोजक ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूआरएमयू ने किया शक्ति प्रदर्शन
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन यूआरएमयू ने शनिवार को मंडल सचिव मनमीत सिंह के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के संबंध में एक ट्रैक्टर और बाइक रैली का आयोजन कर शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें मंडल के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और अंबाला छावनी के अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। मंडल सचिव ने बताया कि भारतीय सरकार द्वारा लागू की जाने वाली नई स्कीम जोकि कर्मचारियों की हित में नही है, उसका शुरू से विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में विरोध प्रदर्शन के रूप में धरना भी किया गया था। इस वजह से यूआरएमयू के साथ ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी वर्ग जुड़ गया है।

अंबाला छावनी के एनआएमयू कार्यालय में पदाधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपते स्टेशन मास्टर एसोसिएशन

अंबाला छावनी के एनआएमयू कार्यालय में पदाधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपते स्टेशन मास्टर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed