फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Under the scheme, women beneficiaries will get Rs 2100 per month.

Ambala News: योजना में महिला लाभार्थियों को मिलेंगे 2100 रुपये प्रति माह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Under the scheme, women beneficiaries will get Rs 2100 per month.
अंबाला सिटी। हरियाणा सरकार आगामी 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर रविवार को सेवा विभाग की एसीएस अनुपम और स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त एवं संबंधित जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिला अंबाला की ओर से उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस संबंध में की जा रही तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिला अंबाला में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक भागीदारी प्रदान करके उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना है। योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है।
विज्ञापन



योजना के लिए यह महिलाएं होंगी पात्र

इस योजना के तहत लाभ के लिए पात्र होने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक हो। उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो। वह स्वयं या उसके पति (यदि वह दूसरे राज्य से हरियाणा में विवाहित हुई है) आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हों। एक परिवार में कितनी भी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। हालांकि, यदि कोई महिला पहले से ही कुछ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे होगी पंजीकरण प्रक्रिया

पंजीकरण डीडीएलएलवाई मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। इसे गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) और एप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार से जुड़ा एक सक्रिय मोबाइल नंबर और एक कार्यात्मक कैमरा वाला मोबाइल फोन आवश्यक होगा। एप में लॉग इन करने के लिए मोबाइल नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed