फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ultimatum if the accused are not arrested

Ambala News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum if the accused are not arrested
डीएसपी नारायणगढ़ को ज्ञापन सौंपते सर्व समाज के लोग। संवाद
नारायणगढ़। बसपा के प्रदेश सचिव और अधिवक्ता हरबिलास रज्जू माजरा की हत्या के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोगों में आक्रोश है। इस मामले में मंगलवार को सर्व समाज के लोगों ने डीएसपी नारायणगढ़ से जाकर मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले में वांछित मुख्य आरोपी वैंकट गर्ग, तुषार और निहाल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रखी। लोगों ने पुलिस को एक अप्रैल तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समय दिया है। लोगों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सर्व समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस ज्ञापन को सर्वसमाज ने डीजीपी, आईजी तथा पुलिस अधीक्षक को भी भेजा है। इस अवसर पर सर्व समाज के सुदर्शन सिंह, रामचंद्र, नरेंद्र सिंह और सुरजीत सिंह सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हरबिलास हत्याकांड को दो माह बीते

24 जनवरी को बसपा नेता एवं स्थानीय वकील हरबिलास रज्जू माजरा की गोलियां मारकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह अपने दो अन्य साथियों के साथ स्थानीय रुद्राक्ष पार्क के समीप अपनी कार में बैठे थे। तभी मोटर साइकिलों पर आये हत्यारों ने उन पर गोलियां चला दी। इसमें हरबिलास और एक अन्य साथी को गोलियां लगी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर हरबिलास की मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed