फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   tyre burst on national highway, nine injured

नेशनल हाईवे पर गाड़ी का टायर फटा, नौ जख्मी

Sat, 04 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला Updated Sat, 04 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर एक (अंबाला-दिल्ली) पर शुक्रवार को तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में गाड़ी में सवार नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को कैंट के सिविल से उपचार कराया गया है। सभी पठानकोट से पानीपत की ओर जा रहे थे। गंभीर रूप से एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पठानकोट में एक लीची के बाग में मजदूरी करने के बाद एक ही परिवार के सदस्य गाड़ी से पानीपत के नजदीक जा रहे थे। यह गाड़ी शाहपुर के नजदीक पहुंची, तो उसका टायर फट गया।
विज्ञापन


 इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। गाड़ी में सवार नौ लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान वासिद, मुस्तकीन, महमूदा, उसाल, इंतजार, मुरसलीम, गुलबहार, इंतजार पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। यह सभी सहारनपुर के शामली और किराना के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार कैंट सिविल अस्पताल में कराया गया। गंभीर रूप से घायल इंतजार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed