{"_id":"62153f1a71e87f5b6a32390a","slug":"two-youths-found-unconscious-at-jagadhri-gate-of-the-city-one-died-ambala-news-knl998299100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी के जगाधरी गेट पर बेसुध मिले दो युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी के जगाधरी गेट पर बेसुध मिले दो युवक, एक की मौत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के जगाधरी गेट स्थित सुलभ शौचालय के बाहर मंगलवार को सुबह करीब छह बजे दो युवक बेसुध हालत में पड़े मिले। इसकी सूचना सुलभ शौचालय कर्मी ने तुरंत आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही लोगों ने युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए डायल 112 पर जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक की मौत होने की पुष्टि की। वहीं दूसरे युवक को कुछ देर बाद होश आ गया। अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक शहर के जंडली क्षेत्र के पटेल नगर शिव मंदिर के आसपास का रहने वाला है। उसकी पहचान 27 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने शव शवगृह में रखवा कर सूचना राहुल के परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक राहुल शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। राहुल प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं दूसरे युवक का नाम गौरव निवासी रतनगढ़ बताया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों युवक मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जगाधरी गेट सुलभ शौचालय के पास बेसुध हालत में पड़े हुए थे। दोनों युवकों के मुंह से झाग निकल रही थी। सूचना मिलते ही तीन नंबर चौकी से मौके पर पहुंचे एएसआई महावीर ने दोनों युवकों को शहर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि दोनों युवकों ने कोई नशीला पदार्थ खाया हुआ था।
विज्ञापन
दो युवकों की बेसुध होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवकों को तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक गौरव की हालत कुछ ठीक है। पुलिस की ओर से मामले में धारा 174 की कार्रवाई की गई है। बहरहाल परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया और न ही आरोप लगाया है।
-एएसआई महावीर सिंह, जांच अधिकारी चौकी नंबर-3 अंबाला सिटी।