फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths arrested with 400 grams of charas

400 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 400 grams of charas
हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला यूनिट की इकाई ने थाना नग्गल क्षेत्र से दो आरोपियों को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुरेश को जेल भेज दिया व राजेश का एक दिन का पुलिस रिमांड दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआई गुरनाम सिंह, मुख्य सिपाही नरेश कुमार व सिपाही सतीश कुमार कैथल-अंबाला मार्ग पर गांव मटहेड़ी बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आरोपी सुरेश कुमार उर्फ गग्गा निवासी गांव साई का बाग और राजेश कुमार उर्फ विक्की निवासी रेलवे कॉलोनी को बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सहित काबू किया। जब आरोपियों से पूछताछ के बाद जांच की गई तो उनके कब्जे से 400 ग्राम चरस बरामद हुआ। इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों के लिए भी टीम लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed