{"_id":"61cb667db361ee05100644e5","slug":"two-youths-arrested-for-breaking-the-statue-of-jesus-christ-in-the-173-year-old-historic-church-premises-ambala-news-knl94280315","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: 173 साल पुरानी ऐतिहासिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: 173 साल पुरानी ऐतिहासिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ने वाले दो युवक गिरफ्तार
Wed, 29 Dec 2021 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला सिटी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:03 AM IST
सार
कुछ अज्ञात लोगों ने 25 दिसंबर की देररात अंबाला छावनी स्थित होली रिडीमर चर्च के परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा की अंबाला सिटी में क्रिसमस की रात 173 साल पुरानी ऐतिहासिक चर्च परिसर में लगी यीशु मसीह की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले में दो युवक अपराध शाखा के हत्थे चढ़े हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने इन दोनों आरोपियों के नामों का खुलासा मीडिया के समक्ष किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में अंबाला के वशिष्ठ नगर निवासी संदीप कुमार और रविंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस की ओर से इन दोनों आरोपियों का रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस घटना की एक खास समुदाय सहित अन्य धर्म व जाति समुदाय के लोगों ने पुरजोर निंदा की थी। वहीं यह मामला तत्काल गृहमंत्री अनिल विज के संज्ञान में आने के बाद पुलिस गंभीरता के साथ इसकी जांच कर रही थी। घटना के तीसरे रोज पुलिस को इस मामले में सफलता मिली है और दो युवकों को अपराध शाखा की टीम ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 26 दिसंबर को होली रिडीमर चर्च की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने 25 दिसंबर की देररात अंबाला छावनी स्थित होली रिडीमर चर्च के परिसर में लगी यीशु मसीह की मूर्ति तोड़ी है।
पहले दिन से फोकस था दोनों अज्ञात युवकों पर
चर्च परिसर में जहां यीशु मसीह की मूर्ति को तोड़ा गया, वहां सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर दो युवकों के बारे में पता चला था। इसलिए पहले दिन से ही इन दोनों युवकों पर फोकस था। इस घटना के बाद चर्च के फादर की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अंबाला छावनी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।