फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two teenagers flying pigeons on the roof suffered electric shocks.

Ambala News: छत पर कबूतर उड़ा रहे दो किशोर करंट से झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers flying pigeons on the roof suffered electric shocks.
अंबाला। बोह गांव में छतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर दो किशोर झुलस गए। करंट का झटका लगते ही कार्तिक व कुणाल दूर जाकर गिरे। आवाज सुनकर जैसे ही कुणाल की मां साक्षी छत पर पहुंचीं तो कार्तिक के कपड़ों में आग लगी थी। उसे बुझाते समय साक्षी की भी उंगलियां झुलस गईं। पुलिस की गाड़ी में दोनों किशोर को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल कुणाल की मां साक्षी ने बताया कि उनका बेटा कुणाल छठी कक्षा का छात्र है और उसे कबूतर पालने का शौक है। घर की छत पर कुणाल ने चार से पांच कबूतर पाल रखे हैं। रोजाना की तरह वह अपने पड़ोस में रहने वाले कार्तिक के संग छत पर खेल रहा था। कबूतर को उड़ाने के लिए लोहे की पाइप संग लगी छतरी को हिला रहे थे कि अचानक वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों झुलसकर एक हमारी छत को दूसरा पड़ोसी की छत पर गिर गया था।
विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि वह बोह गांव में बस स्टैंड के पास ही रहते हैं। इस हादसे में कार्तिक चेहरे से लेकर टांगों तक झुलस गया था। जब वह छत पर पहुंची तो कार्तिक के कपड़ों में से आग निकल रही थी और बाल भी जल गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed