फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two teams from Police DAV and one team from MM International were victorious.

Ambala News: पुलिस डीएवी की दो, एमएम इंटरनेशनल की एक-एक टीम विजयी

Tue, 20 Jan 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two teams from Police DAV and one team from MM International were victorious.
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में प्रश्नोत्तरी के दौरान शामिल छात्र: पुलिस पीआरओ
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी स्कूल में सोमवार को अंबाला रेंज स्तरीय यातायात प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। इसमें कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला की 36 टीमों ने भाग लिया। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की दो टीमें, एमएम इंटरनेशनल स्कूल मुलाना की एक टीम व डीएवी काॅलेज अंबाला सिटी की एक टीम ने अपने-अपने स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इन सभी टीमों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिवहन अधिकारी सुशील कुमार ने आंकड़ों के आधार पर विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में अधिक मौतें होने के कारणों का उल्लेख किया। वाहन चालकों को विशेष हिदायत दी गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें जिससे सड़क दुर्घटना में सिर पर चोट लगने के कारण होने वाली मौत को रोका जा सके। इस प्रतियोगिता में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अंबाला विरेंद्र, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed