{"_id":"622e4607fd1b2021881580ae","slug":"two-sides-kicked-and-punched-at-the-office-of-bjp-rural-mandal-president-ambala-news-knl1017881180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर दो पक्षों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर दो पक्षों में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कलरेहड़ी स्थित भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय पर दो पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई। बताया जाता है कि मामला पैसे के लेनदेन का है और दोनों पक्ष प्रॉपर्टी डीलर हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाकर पड़ाव थाने में शिकायत दी है। इलाका पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष में जहां गोविंद जग्गी ने खुद से करीब एक दर्जन व्यक्तियों द्वारा मारपीट के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उन्होंने करीब चार साल पहले एक प्लॉट बेचा था। उसी के पैसे लेने को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी। रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के कार्यालय में आपसी बातचीत के लिए बुलाया था। जहां अचानक बहस हो गई और उस पर हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष ने सभी आरोप को नकारते हुए अपनी तरफ से थाने में शिकायत दी है। पड़ाव थाने से सब इंस्पेक्टर श्यामलाल का कहना है कि जमीन के विवाद के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। शिकायतें उनके पास आई हैं और दोनों को बातचीत के लिए सोमवार का समय दिया है।