फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two sides face to face in the dispute over burial, Ambala

शव दफनाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two sides face to face in the dispute over burial, Ambala
शव दफनाने के विवाद में एकत्र भीड़ और मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराकर पुलिस के पहरे में शव दफन कराया।
गांव नहौनी में एक धर्म विशेष की महिला के शव को नहौनी में दफनाने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि शव को उनके उपयुक्त स्थान पर दफनाया जाना चाहिए, जोकि नहौनी ब्राह्मण माजरा मार्ग पर है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि यह जगह उनके कब्रिस्तान की है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले उनके पिता के शव को भी यहीं दफनाया गया था, इसलिए वो अपनी माता के शव को भी यहीं दफनाना चाहते है। विवाद की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल सहित डीएसपी बराड़ा रजनीश कुमार, थाना प्रभारी मुलाना सुरेंद्र सिंह, बराड़ा थाना प्रभारी सतीश सिंह व साहा थाना प्रभारी यशदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मौके पर एसडीएम बराड़ा बिजेंद्र सिंह ने पंहुचकर दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शव को वहीं दफनवाया और कब्रिस्तान की पैमाइश के आदेश दिए। नहौनी गांव की करीब 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद शव को नहौनी में ही दफनाने के लिए लाया गया था। एसडीएम ने साथ ही दोनों पक्षों को जमीन संबंधित कागजात लेकर आने को कहा गया ताकि जगह का पता कर उसकी तारबंदी की जाए।

इस संबंध में एसडीएम बराड़ा बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को वहीं दफनवाया गया है। कागजात देखकर जगह की तारबंदी करवा दी जाएगी। ताकि फिर से वहां ऐसा कुछ न हो। मौके पर शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed