फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two separate cases registered after firing, 14 named, Ambala

फायरिंग के बाद दो अलग-अलग केस दर्ज, 14 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two separate cases registered after firing, 14 named, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। खटीक मंडी चौक पर दो गुटों के बीच चली गोलियां के मामले में पुलिस ने दो मामले दर्ज कुल 14 के खिलाफ कार्रवाई की। पहले मामला पुलिस की जवाबी फायरिंग के मामले में इंस्पेक्टर नरेश कुमार की शिकायत पर चार के खिलाफ दर्ज किया। दूसरा मामला एक गुट के तेली मंडी निवासी सुमित की शिकायत पर 10 के खिलाफ हुआ। दूसरे गुट की तरफ से शिकायत मिलने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी गोली लगने पर घायल हुए सुमित व राजकुमार और उनके साथी गुलशन व प्रदीप हैं, जो एक ही बाइक पर थे और उन्होंने पहले पुलिस पर फायर किया था। पुलिस ने रविवार गुलशन व प्रदीप को काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन का रिमांड मिला।
विज्ञापन

सुमित की जांघ से गोली न निकलने पर छावनी नागरिक अस्पताल से उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बता दें कि 27 अगस्त की रात को दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते झड़प हो गई थी। दो गुटों के बीच गोलियां भी चली थी। एक गुट ने जहां खटीक मंडी चौक पर गोलियां चलाई जो किसी को नहीं लगी। दूसरे गुट ने हाउसिंग बोर्ड में घर पर गोलियां व पत्थर बरसाएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बाइक पर भाग रहे चार बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया तो वह रुके नहीं और स्टाफ रोड स्थित वक्फ बोर्ड कार्यालय के बाहर पुलिस पर गोली चला दी थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशा घायल हो गए थे। जिसमें से सुमित की जांघ व रामकुमार के हाथ पर गोली लगी थी।
वहीं तेली मंडी निवासी सुनील सोनकर की तरफ से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की कार्रवाई हुई। सुनील ने बताया कि वह तीन भाई है। शनिवार की रात दस बजे उसके भाई आदित्य को काली बाडी मंदिर के पास पुरानी रंजिश को चलते डैनी, पदु, अमन ने पिस्टल दिखा कर धमकाया और गाली गलौज की। इस दौरान आदित्य इन आरोपियों ने बच कर निकल गया और उसे घटना बारे जानकारी दी। इसके बाद कुछ समय बाद रात 10.30 बजे पदु , विशाल , अमन ,रमन, डैनी , गुल्ला, विक्की, गुलशन उर्फ आदमी, सुमित, राजा उसके घर के सामने पहुंचे और सभी ने उसके घर पर पथराव कर दिया।
इस दौरान घर पर वह उसकी पत्नी, भाभी, कोमल उसकी बुआ रंजना थे। शोर सुन कर वह घर से बाहर आये तो सुमित , गुलशन आदमी , अमन ,राजा ने अपने-2 हाथों मे पिस्तोल लेकर खड़े थे इसके बाद उन्होने इन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये और मौका पर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ दिये। पथराव से उनके घर के दरवाजे भी तोड़ दिये। मौके पर लोगों की जमा भीड़ को देखकर यह आरोपी भाग गए। पुलिस ने अपनी पदु, विशाल, अमन, डैनी, गुल्ला, गुलशन उर्फ छोटा आदमी , विक्की, सुमित और राजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस पहरे में रामकुमार का उपचार
हाथ में गोली लगने पर घायल हुए राजकुमार का छावनी नागरिक अस्पताल में पुलिस पहरे के बीच उपचार चला। किसी भी अंजान व्यक्ति को उससे मिलने नहीं दिया गया। परिजन भी पुलिस की इजाजत के बिना नहीं मिल सके। डीएसपी रामकुमार का कहना था कि गोली लगने पर घायल दोनों आरोपियों को ठीक होने पर गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, खटीकमंडी व हाउसिंग बोर्ड सहित नागरिक अस्पताल में दिनभर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए की फायरिंग
गोली लगने पर घायल हुए युवकों के परिजन रविवार सुबह गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन यहां उनकी गृह मंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। कॉलोनी के बाहर ही परिजनों ने रोष जताते हुए कैंट थाना प्रभारी और हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए फायरिंग की है। घायल युवक राजकुमार के भाई करण, बहन अंजली, सुमित की मां ने आरोप लगाए कि उनके घरों में दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया और उन्हीं के बच्चों को पुलिस ने उठा लिया। कहा कि अगर राजकुमार व सुमित ने पुलिस पर फायरिंग की है तो पुलिस पिस्टल तो बरामद करती?

पुलिस की जवाबी फायरिंग मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी गोली लगने पर घायल होने वाली शामिल है। एक गुट की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर गए दूसरे गुट की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। - रामकुमार, डीएसपी अंबाला

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बाहर मौजूद लोगों की भीड़ व पुलिस।  संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में बाहर मौजूद लोगों की भीड़ व पुलिस। संवाद- फोटो : Ambala

दीना की मंडी में घर के बाइर पड़ी ईंटे।  संवाद

दीना की मंडी में घर के बाइर पड़ी ईंटे। संवाद- फोटो : Ambala

आरोपियों का कोविड टेस्ट करवाने के बाद लेकर जाती पुलिस। संवाद

आरोपियों का कोविड टेस्ट करवाने के बाद लेकर जाती पुलिस। संवाद- फोटो : Ambala

गोलीकांड में घायल युवक को चंडीगढ़ ले जाते परिजन।  संवाद

गोलीकांड में घायल युवक को चंडीगढ़ ले जाते परिजन। संवाद- फोटो : Ambala

गृहमंत्री अनिल विज के आवास से वापस आते घायल युवकों के परिजन।  संवाद

गृहमंत्री अनिल विज के आवास से वापस आते घायल युवकों के परिजन। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed