फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two projects are waiting for reply from headquarters

Ambala News: मुख्यालय से जवाब के इंतजार में दो परियोजनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two projects are waiting for reply from headquarters
अंबाला छावनी में नागरिक अस्पताल में पास बनने वाले डॉक्टरों व स्टाफ के क्वार्टरों की अधूरी बि​ल्
अंबाला। छावनी में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से छावनी नागरिक अस्पताल में पांच मंजिला, डॉक्टरों और स्टाफ के क्वार्टर पीडब्ल्यूडी के मुख्यालय से आने वाले जवाब के कारण अटके हैं। दोनों प्रोजेक्ट के डेढ़ साल से लटकने के कारण रि-टेंडर के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों की ओर से मुख्यालय फाइल भेजी है। इस फाइल को भेजे करीब एक माह का समय बीत चुका है। रि-ऑक्शन होने के बाद नए ठेकेदार को इस अधूरे दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को पूरा करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। उधर, नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक में भी जगह की कमी खलने लगी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

दोनों प्रोजेक्टों का सिर्फ ढांचा तैयार

दरअसल, नागरिक अस्पताल में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य 14 अगस्त 2019 को शुरू हो गया था। इसे 2022 तक पूरा करना था, वहीं क्वार्टरों को तैयार करने का काम काम शुरू हुआ था। बावजूद अभी तक दोनों प्रोजेक्टों के महज ढांचे खड़े हुए हैं। अभी तक आधा काम बचा हुआ है। दरअसल, करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला नई बिल्डिंग के तैयार होने के बाद आईपीडी ब्लॉक से प्रसूति विभाग का वार्ड और लेबर रूम और दूसरी मंजिल पर नवजात बच्चों को भर्ती करने निकू वार्ड और इनवार यूनिट स्थापित होनी है। इससे आईपीडी ब्लॉक में काफी जगह खाली हो जाएगी, जहां पर मरीजों के लिए ओर सुविधा दी जा सकेंगी।
विज्ञापन

वर्जपन


मुख्यालय में भेजी गई फाइल के आने का इंतजार है। जैसे ही जवाब आता है तो रि-टेंडर किए जाएंगे। जल्द से जल्द काम को शुरू करवाया जाएगा।
रितेश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed