फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two prisoners clashed in a police van, one bled after being hit on the nose

Ambala News: पुलिस वैन में भिड़े दो बंदी, नाक पर कड़ा लगने से एक लहूलुहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two prisoners clashed in a police van, one bled after being hit on the nose
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में सेंट्रल जेल से उपचार के लिए लाए गए दो बंदियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अभी बंदी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी पुलिस वैन में ही मौजूद थे कि दोनों बंदी आपस में झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते एक बंदी ने दूसरे की नाक पर कड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल तैनात हुआ और दोनों को अलग किया। घायल बंदी को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ही दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। घायल बंदी की पहचान कैथल निवासी विनोद के रूप में हुई है। वह एनडीपीएस एक्ट के केस में करीब डेढ़ साल से जेल में बंद था। शुक्रवार को दोपहर के समय सेंट्रल जेल की गारद बंदियों को उपचार के लिए सिटी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंची थी। घायल विनोद ने बताया कि वह हमला करने वाले बंदी को जानता तक नहीं था। वैन में कोई भी बात नहीं हुई थी। अचानक उसने बहस शुरू की और इतने में वह कुछ समझ पाता कि हमला कर लहूलुहान कर दिया। इलाका पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed