फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two Nepali smugglers arrested, one kg opium seized

Ambala News: दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार, एक किलो अफीम जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Two Nepali smugglers arrested, one kg opium seized
आरोपियों के पहने जूतों से अफीम निकालती सीआईए टीम। संवाद
अंबाला। नेपाल से अंबाला में अफीम बेचने आए दो नशा तस्करों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को उस समय अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जब वो ट्रेन से पंजाब जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

यह कार्रवाई मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय बसंत रावत और 24 वर्षीय हरी बहादुर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से लगभग एक किलो अफीम जब्त की गई है। पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि वो पिछले काफी समय से यह काम कर रहे थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में अफीम सप्लाई करने का कार्य कर चुके हैं, लेकिन बुधवार को जब वो ट्रेन से अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर उतरे और आगामी सफर के लिए अंबाला रेल यार्ड में पहुंचे तो उनकी संदिग्ध गतिविधियां देखकर मुखबिर ने सीआईए को इनकी सूचना दी तो मौके पर दबिश देकर दोनों तस्करों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद नशा बनाने में हैं माहिर
प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी अफीम की तस्करी के अलावा इसे बनाने का काम भी करते थे। यह कला उन्होंने नेपाल में ही सीखी थी। पहले वो मुंबई जैसे मैट्रो सिटी में इसे बेचा करते थे, लेकिन वहां पुलिस की सख्ती के कारण फिर इन्होंने बिहार सहित अन्य राज्यों का रुख कर लिया।
सीआईए ने जब दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए अंबाला रेल यार्ड में दबिश दी तो पहले तो वो दोनों नशा तस्करी की बात से मुकर गए। उनके कपड़ो औरबैग आदि की तलाशी लेने के बाद भी अफीम बरामद नहीं हुई। जब टीम ने शक के आधार पर उनके जूते उतरवाए तो जूते के अंदर चमड़े के नीचे से अफीम के छोटे-छोटे पैकेट बरामद हुए।

वर्जन
नेपाल से अफीम लेकर आए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जूते के अंदर वो अफीम लेकर आए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ अन्य राज्यों में भी अफीम की सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
विलायती राम, प्रभारी, सीआईए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed