फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two members of a gang involved in fraud in the name of Crypto Valley website arrested

Ambala News: क्रिप्टो वेली की वेबसाइट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two members of a gang involved in fraud in the name of Crypto Valley website arrested
अंबाला। क्रिप्टो वेली की वेबसाइट का लालच देकर महेश नगर निवासी संजीव कुमार से धोखाधड़ी मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान जीरकपुर के निकट आस्था सोसायटी पीर मोहल्ला निवासी कंपनी के एमडी गुरमेल सिंह व उसके साथी सरस्वती विहार निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एमडी को सात दिन तो सुखबीर को तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर बरामदगी की जानी है व मामले में कितने लोग शामिल है ये भी पता लगाया जाएगा। इस मामले में पीड़ित संजीव ने बताया था कि 1 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2025 के दौरान आरोपी गुरमेल सिंह, सुखबीर सिंह तथा अन्य ने क्रिप्टो वेली की वेबसाइट का लालच देकर पैसे हड़प लिये थे। आरोपियों द्वारा क्रिप्टो वेली वेबसाइट पर खाते खोलकर लालच देकर एजेंट बनाया जाता था। आरोपियों ने क्रिप्टो वेली वेबसाइट पर एक बड़ी चेन तैयार करके काफी लोगों से एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed