फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two km road broken since last two years, difficult to reach Babyal

Ambala News: दो साल से टूटी दो किमी सड़क, बब्याल जाना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two km road broken since last two years, difficult to reach Babyal
सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद
अंबाला। दो साल से सड़क के निर्माण की स्थानीय निवासी बाट जोह रहे हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क के निर्माण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। हर बार एक ही जवाब मिलता है कि सड़क के निर्माण को लेकर निविदा जारी की गई है। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा ही जवाब एक बार फिर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार की तरफ से मिला है। उनका कहना है कि ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दे दिया है, उसे जल्द ही काम शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे आश्वासनों से स्थानीय निवासियों के कान पक गए हैं। अब वो आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपाल, कृष्ण, मंगल, प्रतीक, सोनू आदि का कहना है कि टूटी सड़क के कारण पहले ही काम-धंधा चौपट हो गया है और दुकानदारी भी ठप्प हो गई है। अगर जल्द ही काम शुरु न हुआ तो वो विभागीय कार्यालय के समक्ष या फिर टूटी सड़क पर बैठकर धरना दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो वो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी। वहीं उन्होंने बताया कि सड़क की हालात बद से बद्दतर हो चुकी है। बावजूद इसके सड़क के निर्माण का कार्य शुरु नहीं करवाया जा रहा। जबकि स्थानीय निवासी कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग में जाकर गुहार भी लगा चुके हैं।
फोटो-17
गड्ढों में तब्दील हो गई सड़क
दुकानदार रमन ने बताया कि सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पहले तो वाहन सहित ऊपर-नीचे होकर हिचकोले खाते हुए निकल जाते थे। जब नालियों से निकलने पानी ने इसे तालाब का रूप दे दिया है। इसमें रोजाना कोई न कोई वाहन चालक गिरकर घायल हो रहा है।
फोटो-18
यह तो सरासर लापरवाही
दुकानदार बॉबी ने बताया कि यह तो सरासर लापरवाही है। नगर परिषद के अधिकारी कहते हैं कि सीवरेज लाइन डालने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क निर्माण का पैसा दे दिया गया था। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग इस सड़क के निर्माण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। अब तो हालात ऐसे हैं कि सड़क से पैदल निकलना भी मुश्किल है।
फोटो-19
दुकानदार राजू ने बताया कि एक तरफ सदर बाजार की सड़कों का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है और दयाल बाग से बब्याल तक टूटी सड़क की कोई भी सुध नहीं ले रहा। इस कारण स्थानीय निवासियों में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उन्हें लगता है कि छावनी के दूसरे क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र को ही अनदेखा किया जा रहा है।

वर्जन
ठेकेदार को वर्क ऑर्डर दे दिया है, उसे जल्द ही काम शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

सड़क पर जलभराव के बीच फंस ऑटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed