फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two internet lines are down, work was not done in Tehsil and Antyodaya Saral Kendra for seven hours

Ambala News: इंटरनेट की दो लाइनें ठप, तहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में सात घंटे नहीं हुआ काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two internet lines are down, work was not done in Tehsil and Antyodaya Saral Kendra for seven hours
अंबाला। छावनी की तहसील और अंत्योदय सरल केंद्र में वीरवार को इंटरनेट की दो लाइनों में खराबी आने से सात घंटे तक दोनों कार्यालयों में काम ठप रहा। तहसील में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक इंटरनेट बंद रहा। शाम चार बजे के बाद लोगों की रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल, ड्राइविंग लाइसेस, आरसी से संबंधित काम नहीं हो सके। लोग काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान कुछ लोग वापस चले तो कुछ बैठे रहे। वहीं तहसील में इंटरनेट ठीक करने के लिए कर्मचारी दोपहर से लगे रहे। शाम चार बजे के बाद तहसील में चार रजिस्ट्री की गईं। इसके अलावा सरल केंद्र का इंटरनेट दोपहर तीन बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन

---------------
फोटो: 19
दो घंटे से कर रहे इंतजार
छावनी निवासी सुनील वर्मा ने बताया कि गाड़ी अपने नाम करवानी थी। इसलिए अंत्योदय सरल केंद्र में आया था लेकिन यहां पर इंटरनेट ठप मिला। इसके कारण वह दो घंटे से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------
फोटो: 20
तीन घंटे हो गए नहीं दिया लर्निंग का टेस्ट
साहा निवासी कार्तिक ने बताया कि वह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने को टेस्ट देने आए थे। इसके लिए वह सरल केंद्र में टेस्ट देने सुबह नौ बजे आ गए थे मगर दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
फोटो: 21

इंतकाल नहीं हो सका
महेश नगर निवासी अनिल कुमार सैनी उन्हाेंने पिछले महीने रजिस्ट्री करवाई थी और आज इंतकाल करवाना करवाना था। लेकिन यहां पर बताया जा रहा है इंटरनेट बंद होने के कारण काम काज ठप है।

-----------------------
फोटो: 22

ढाई घंटे इंतजार करने के बाद चले गए वापस
छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने तहसील में बैंक लोन चढ़वाना था लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण ढाई घंटे तक इंतजार किया फिर वापस लौटना पड़ा।
-----------------------
वर्जन----------
यहां स्वाइन और सिविल इंटरनेट की दो लाइनें हैं। दोनों में कमी आने से काम प्रभावित रहा। लाइनों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। ---
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed