{"_id":"721b61770387c49e7eaa3094ed72d17c","slug":"two-held-for-prositition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला के पास सेक्स रैकेट का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला के पास सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
अंबाला
Updated Wed, 18 Sep 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़ में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर शाम देह व्यापार के आरोप में एक महिला सहित एक युवक को काबू किया है। दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक यमुनानगर का महिला दिल्ली की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ में दो व्यक्ति कॉल गर्ल सप्लाई करते हैं। इस के लिए दिल्ली और लुधियाना से लड़कियां मंगवाते हैं, जिन्हें कालाअंब में ठहराते हैं।
पुलिस ने इस संबंध में फर्जी ग्राहक बनाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई ग्राहक बनने के लिए तैयार नहीं हुआ तो विभाग के ही कर्मियों ने फोन पर इस धंधे से जुडे़ दलालों से संपर्क किया।
विज्ञापन
फोन पर हुई बातचीत के आधार पर जब सप्लायर युवती को लेकर आया तो ग्राहक बने पुलिस कर्मी ने जैसे ही उसे पैसे दिए, इसी दौरान पुलिस ने रेड कर दी।
मौके से यमुनानगर निवासी एक युवक और दिल्ली निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस के मुताबिक यमुनानगर निवासी दो अन्य युवक फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बताया जाता है कि पुलिस ने इस संदर्भ में मंगलवार को नारायणगढ़ के भी दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना में तलब किया था।
थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
नारायणगढ़ के दो लोगों को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के सवाल पर थाना प्रभारी का कहना था कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई और तफ्तीश में इन दोनो व्यक्तियों का इस मामले में कोई संबंध नहीं निकला।