फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two group fight, crime, police, 4 injured

हॉर्न बजाने को लेकर हल्दरी में भिड़े दो गुट 4 जख्मी, एक ही परिवार के सात लोगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
two group fight, crime, police, 4 injured
मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर हल्दरी गांव में दो गुट भिड़ गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हल्दरी गांव में रहने वाले बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को अपने घर के बाहर गली में बेटे हर्ष सैनी के साथ खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला शुभम वहां से मोटरसाइकिल पर वहां से होकर गुजरा। बलबीर ने बताया कि इस दौरान शुभम ने मोटरसाइकिल का जानबूझकर जोर से हॉर्न बजा दिया। तब उसके बेटे हर्ष ने शुभम को आराम से मोटरसाइकिल चलाने की बात कही। साथ ही बार-बार हॉर्न न बजाने का आग्रह किया। परिवादी का आरोप है कि उसके बेटे की यह बात सुनकर शुभम तैश में आ गया। इसी वजह से वह उसके बेटे के साथ गाली गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद ही शुभम के ताया के लड़के सौरभ व रोबिन भी वहां आ गए। इन्होंने ने भी आकर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। तब तो पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया था। बलबीर ने बताया कि करीब छह बजे सतीश कुमार उर्फ पोली , कृष्ण लाल , संजीव कुमार , नरेन्द्र ,सौरभ व रोबिन व शुभम हाथों में लाठी डंडे लेकर फिर आ गए। उसका आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे हर्ष व रमन सैनी पर हमला बोल दिया। उस समय दोनों घर के बाहर खड़े थे। साथ ही शुभम ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। आरोपियों ने उसके बेटे को छुड़ाने के लिए आए संजीव कुमार के सिर पर भी लोहे की पत्ती से वार किया। शोर मचाने के बावजूद आरोपी उनके साथ मारपीट करते रहे। ग्रामीणों के जमा होने पर बाद में हमलावर फरार हो गए। हमले में हर्ष व रमन सैनी के साथ बलबीर व संजीव को चोटें आई। सभी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने सभी सातों हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed