फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two friends riding a bike died after being hit by a speeding truck

Ambala News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died after being hit by a speeding truck
अंबाला सिटी। काकरू गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सिटी के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी दीपक व लालडू निवासी अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


डेराबसी के सेठी ढाबा में वेटर का काम करता था दीपक
बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में लालडू मंडी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। मेरे मकान में उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी दीपक दो माह से किरायेदार था। जो सेठी ढाबा डेरा बसी में वेटर का काम करता था। 2 सितंबर को दीपक अपने दोस्त लालडू निवासी अभिषेक के साथ बाइक पर सवार होकर अंबाला किसी काम के लिए गया था। काकरू गांव के निकट एक ट्रक ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

मृतक दीपक के मकान मालिक राजेश ने बताया कि दीपक अविवाहिता था और अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। रक्षाबंधन पर वह बहन से मिलने के लिए नहीं गया था, इसलिए दीपावली के आसपास जाने की सोच रहा था। वह मंगलवार को बाइक पर सिटी की कपड़ा मार्केट में जाने के लिए निकला था। रास्ते में बेटे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आए अभिषेक को भी वह अपने संग अंबाला ले आया था। उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। मृतक अभिषेक के पास तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed