फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two extra rupees are being charged for one liter of water at the station.

Ambala News: स्टेशन पर एक लीटर पानी के वसूले जा रहे दो रुपये अतिरिक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two extra rupees are being charged for one liter of water at the station.
अंबाला। रेलवे बोर्ड के सदस्य अमित वरदान ने वीरवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का आंकलन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शताब्दी के किचन की सफाई व्यवस्था, मुख्य गेट के पास बने स्टाल पर डिजिटल भुगतान की सुविधा, एक स्टेशन एक उत्पाद का स्टाल समेत महिला विश्रामालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जब एक यात्री वाटर वेंडिंग मशीन से पानी लेकर जाने लगा तो उन्होंने उससे पानी का मूल्य पूछा। यात्री ने बताया कि उसने एक लीटर पानी के लिए 10 रुपये दिए हैं। जबकि रेलवे की तरफ से वाटर वेंडिंग मशीन से एक लीटर पानी का बोतल सहित मूल्य आठ रुपये निर्धारित किया गया है। जब इस संबंध में वाटर वेंडिंग मशीन पर तैनात कर्मी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि व्यक्ति के पास खुले पैसे नहीं थे। रेलवे बोर्ड सदस्य के साथ मौजूद कर्मी ने पूरे मामले को अपनी डायरी में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म 1 पर भोजनालय की किचन में साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया और आग से निपटने के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए भोजनालय में मौजूद कर्मचारी से अग्निशमन यंत्र को चलवाकर देखा। हालांकि यंत्र चल गया तो उन्होंने वेंडर की पीठ थपथपाई और समुचित व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। दरअसल रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य टूरिज्म एवं कैटरिंग अमित वरदान दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली से पहले चंडीगढ़ और फिर अंबाला आए थे। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जाने से पहले उन्होंने वीरवार सुबह लगभग 10.30 बजे अपना निरीक्षण शुरु किया जोकि 11.15 बजे खत्म हुआ। उन्होंने करीब 45 मिनट तक उन्होंने यात्री सुविधाओं का आंकलन किया। इस दौरान उनके साथ अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed