{"_id":"6490abb9baa568f03d0042b4","slug":"two-days-left-to-apply-in-iti-5770-applications-have-been-received-for-1164-seats-ambala-news-c-36-1-amb1003-5490-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आईटीआई में आवेदन करने के दो दिन शेष, 1164 सीट पर 5770 आवेदन आ चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आईटीआई में आवेदन करने के दो दिन शेष, 1164 सीट पर 5770 आवेदन आ चुके
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रदेश की सभी राजकीय एवं प्राइवेट आईटीआई में आवेदन करने के दो दिन शेष रह गए हैं। अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 1164 सीट के लिए 5770 आवेदन आ चुके हैं। राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर में भी 552 सीट के लिए करीब 450 आवेदन आ चुके हैं। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 32 ट्रेड के 76 यूनिट में दाखिला किया जाएगा।
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और टर्नर के परीक्षार्थियों को दोहरी शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत ट्रेनिंग करवाई जाती है। इस प्रणाली में प्रशिक्षणार्थी अपने ट्रेनिंग की आधी अवधि औद्योगिक प्रतिष्ठान में और प्रशिक्षण की आधी अवधि संस्थान में परीक्षण करता है।
उन्होंने बताया कि आईटीआई में दाखिला के समय पुरुष अभ्यर्थियों से 590 रुपये की राशि और महिला अभ्यर्थियों से 550 रुपये की राशि वसूल की जाती है। इसके साथ पंजीकरण करते समय सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपये का पंजीकरण शुल्क एवं आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 50 रुपये का शुल्क और महिला अभ्यर्थियों से पंजीकरण का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।