फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two days left for the online process to end, 10 thousand applications in ITI that have come so far

ऑनलाइन प्रक्रिया खत्म होने में दो दिन शेष, अब तक आ चुके आईटीआई में 10 हजार आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two days left for the online process to end, 10 thousand applications in ITI that have come so far
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में आवेदन करने के केवल दो दिन शेष रह गए है। आईटीआई में दाखिला लेने वाले आवेदक छात्रों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। राजकीय औद्योगिक संस्थान अंबाला शहर में ही 7400 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा अन्य आईटीआई में भी ऐसी ही स्थिति है। अभी तक जिले की सभी आईटीआई में कुल 10 हजार छात्र दाखिला लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं। आवेदकों की संख्या कम न हो इसके लिए मंदिरों व गुरुद्वारों के माइक के माध्यम से आईटीआई में दाखिला लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक युवाओं तक दाखिला को लेकर जानकारी पहुंच सके। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर तक केवल राजकीय आईटीआई में ही 10 हजार के करीब आवेदन पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

आरक्षण का मिल रहा है युवाओं को लाभ
हरियाणा राज्य के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हरियाणा वासियों के लिए आरक्षण का लाभ मिल रहा है। इसमें 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए तो 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए सीट खाली है। इसके अलावा 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए तो 4 प्रतिशत सीट दिव्यांगों के लिए भी आरक्षित की गई हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए भी विशेष रुप से आरक्षण का प्रावधान है। इसमें स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी ट्रेड में 50 प्रतिशत सीट तो अन्य सभी विषयों में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए हैं। इसके अतिरिक्त कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय में शत-प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी में 350 सीट केवल महिलाओं के लिए हैं और राजकीय आईटीआई महिला में भी महिलाओं के लिए बहुत सीटें हैं।
विज्ञापन

छात्रों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। जहां पर आवेदकों को यहीं विकल्प चुनने के लिए मदद दी जा रही है। इसके अलावा आवेदन भरने में भी आवेदकों को पूरी सहायता की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक आवेदक आईटीआई में दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपिंद्र सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed