फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two day long convention organized on the occasion of Khalsa Panth Creation Day concluded

Ambala News: खालसा पंथ सृजना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय समागम संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two day long convention organized on the occasion of Khalsa Panth Creation Day concluded
मुलाना। खानअहमदपुर स्थित निजी अकादमी के प्रांगण में दो दिवसीय समागम का आयोजन किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब सेवक ट्रस्ट व इलाके की संगत के सहयोग से यह आयोजन खालसा पंथ सृजना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। वैशाखी को समर्पित दो दिवसीय गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

समागम में सैकड़ों की संख्या में संगत ने धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के समक्ष शीश नवाकर अरदास की। भाई रणजीत सिंह ढ़डरियां वाले ने संगत को गुरबाणी से निहाल किया। उन्होंने कहा कि हमें खुद से बेहतर बनने की जरूरत है। हमें हर रोज अपने आप से तुलना करनी चाहिए कि आज मैनें कल से अच्छा किया है। लेकिन आदमी स्वयं का मुकाबला अन्य से करता है। अगर हम स्वयं को बेहतर बना लेंगे तो सब सही हो जाएगा। सब पहले से कई गुणा बेहतर और लाभदायक होगा । इससे पूर्व सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया । इसमें 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं अमृत संचार में 43 प्राणियों ने अमृत संचार किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा अटूट लंगर का आयोजन किया गया। समागम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी खान अहमदपुर, निरभऊ निरवैर फाउंडेशन कुरुक्षेत्र, बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवा सोसायटी बराड़ा आदि संस्थाओं से पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed