फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two day district level youth festival program from tomorrow

Ambala News: दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two day district level youth festival program from tomorrow
अंबाला सिटी। शहर पंचायत भवन में 17 व 18 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को करवाने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कार्यक्रम में 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष की आयु वाले सभी युवा भाग ले सकते हैं। किसी प्रकार की कोई शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रथम विजेता को 1500 रुपये, द्वितीय विजेता को 1100 रुपये व तृतीय विजेता को 750 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब एक लाख 80 हजार रुपये के इनाम वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, एकल डांस, संगीत, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कार्यक्रम युवा अधिकारिक व उद्यमिता द्वारा पहली बार करवाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को करवाने का श्रेय विभाग के अतिरिक्त महासचिव विजेंद्र कुमार को जाता है। वहीं कमेटी में राजकीय आईटीआई शहर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान सदस्य सचिव, राजकीय कन्या महाविद्यालय अंबाला एवं राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर से सदस्य, डीपीआईआरओ धर्मेंद्र कुमार सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed