फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two constables were suspended, promotion and salary hike stopped

Ambala News: दो कांस्टेबलों पर गिरी गाज, पदोन्नति और वेतन-वृद्धि रोकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two constables were suspended, promotion and salary hike stopped
अंबाला। सीआईए जीआरपी की गिरफ्त से भागे नशा तस्कर नरेंद्र को सात माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर एसपी रेलवे ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दो जीआरपी कांस्टेबल पवन व अनिल की पदोन्नति और वेतन-वृद्धि रोक दी है।
विज्ञापन

वहीं मामले में आरोपी बनाए गए अन्य एक उप निरीक्षक व दो सिपाही के खिलाफ अभी भी जांच चल रही है। एसपी रेलवे ने नशा तस्कर की धरपकड़ के लिए मंडी एसपी से भी मंत्रणा की है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर आरोपी को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 नवंबर 2024 को सीआईए जीआरपी की गिरफ्त से नशा तस्कर भाग गया था। वो चरस को मुंबई लेकर जाने वाला था। मुखबिर की सूचना पर सीआईए ने हिमाचल निवासी आरोपी नरेंद्र को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ा था। रात के समय नरेंद्र सीआईए कर्मचारियों को धक्का देकर भाग गया था। इसके बाद टीमों की लगातार छारा मारी के बावजूद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
सीआईए की गिरफ्त से भागे आरोपी के मामले में 14 नवंबर को अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें छह को आरोपी बनाया गया। इसमें नशा तस्कर नरेंद्र सहित सीआईए में तैनात उप निरीक्षक परमजीत सिंह, सिपाही कृष्ण कुमार नंबर 560, सिपाही अनिल कुमार 02, सिपाही पवन कुमार 212 व सिपाही कृष्ण नंबर 28 को आरोपी बनाया गया था। हालांकि इनमें से कुछ मुलाजिमों का दूसरे थानों में सामान्य प्रक्रिया के तहत तबादला हो गया है।

------------
मामला छोटी नहीं एक बड़ी लापरवाही से जुड़ा हुआ है। इसमें विभागीय जांच के आधार पर दो मुलाजिमों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले से सबक लेते हुए अब सभी मुलाजिमों को पूरी सजगता और सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
नितिका गहलोत, एसपी रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed