फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two canters with the same number roamed around for two months, driver sent to jail

Ambala News: दो माह घूमे एक नंबर के दो कैंटर, चालक को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two canters with the same number roamed around for two months, driver sent to jail
मुलाना पुलिस द्वारा दूसरे कैंटर की नंबर प्लेट लगा कैंटर पकड़ा: संवाद
मुलाना। अंबाला में एक की रजिस्ट्रेशन नंबर के दो कैंटर चलने का खुलासा हुआ है। कलालटी पुलिस चौकी ने फर्जी नंबर लगाने वाले चालक गोल्डी चौहान को कैंटर सहित काबू किया है। हैरानी की बात यह है कि यह कैंटर करीब दो माह से माल लेकर दूसरे शहरों में जाता रहा लेकिन पुलिस प्रशासन को कानोंकान भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को फर्जी चालक को कैंटर में लोड माल के साथ नहाैनी गांव के पास से काबू किया है। मामला दर्ज कर पुलिस मंगलवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि कैंटर के लोन की किस्त न चुकाने पर कंपनी के कर्मचारियों से बचने के लिए वह फर्जी नंबर का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

असली कैंटर के बाहर होने पर सक्रिय होता था चालक

शिकायतकर्ता मुलाना के नूर्द गांव निवासी हर्ष नहरा ने बताया कि उसके पिता संजीव कुमार ड्राइवर है। उनके पास कैंटर है। अभी पिता कैंटर लेकर गुजरात के बड़ौदा में गए हैं। आरोपी मुलाना के बिंजलपुर गांव निवासी गोल्डी चौहान के पास भी हमारे जैसा ही कैंटर है। गोल्डी पहले करीब दो माह पहले भी उनके कैंटर का नंबर अपनी गाड़ी पर लगाकर घूमता है। उनके साथ-साथ सरकार से भी धोखाधड़ी कर रहा है। आरोप लगाया कि संगीन जुर्म करने के लिए नंबर प्लेट अपने कैंटर पर लगा रखी है। पिता के संज्ञान में मामला डालने के बाद पता चला कि आरोपी ने गाड़ी का नंबर बदल रखा है और कालाआम्ब से माल लोड किया हुआ है। गाड़ी इस समय नहाैनी के पास खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
फर्जी नंबर लगे कैंटर और चालक को नहाैनी के पास से काबू कर लिया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रविंद्र सैनी, कलालटी चौकी इंचार्ज अंबाला

मुलाना पुलिस द्वारा दूसरे कैंटर की नंबर प्लेट लगा कैंटर पकड़ा: संवाद

मुलाना पुलिस द्वारा दूसरे कैंटर की नंबर प्लेट लगा कैंटर पकड़ा: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed