फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two brothers who came to treat the sister were beaten up

बहन का उपचार करने आए दो भाइयों से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who came to treat the sister were beaten up
(अंबाला)नारायणगढ़। गांव भरेड़ी में रहने वाली एक महिला का इलाज करवाने आए दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मान धात ने बताया कि शनिवार की रात को लगभग 11:30 बजे जब वह अपने घर में आराम कर रहा था तभी गांव के रणधीर ने बताया कि उसके भतीजे राजेश की पत्नी का इलाज करवाने के लिए गांव सपेड़ा से आए उसके दो सगे भाइयों अश्वनी व परवेश वर्मा के साथ गांव के ही रविंद्र व उसका भाई रिंकू व हरजीत, कमलजीत आदि कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुुंची पुलिस के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 323, 332, 353 व 186 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जगमाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed