{"_id":"689a8ba05bb6d558aa0978e9","slug":"two-begging-women-were-rescued-ambala-news-c-36-1-sknl1017-147665-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भिक्षावृत्ति करने वाली दो महिलाओं का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भिक्षावृत्ति करने वाली दो महिलाओं का किया रेस्क्यू
Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सीडब्ल्यूसी के संग सोमवार को बाल मजदूरी कर रहे किशोर व नवजात को लेकर भिक्षावृत्ति करने वाली दो महिलाओं का रेस्क्यू किया है। महिलाएं मध्यप्रदेश व राजस्थान की रहने वाली हैं। उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। तब तक उन्हें नारायणगढ़ के बाल कुंज में भेजा जाएगा।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने महेश नगर में ओबराय स्वीट्स पर 16 वर्षीय किशोर को मजदूरी करते पाया गया। उसके उपरांत गीता गोपाल चौक पर लगी ट्रैफिक लाइटों पर पहुंचे तो वहां पर दो महिलाएं दो नवजात को लेकर भिक्षावृत्ति कर रही थी। टीम ने महिला सहित नवजात का रेस्क्यू किया। डीडीआर काटने के बाद कैंट के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। बाद में सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर दिया। टीम ने बच्चे की काउंसिलिंग कर उनके यूपी के बहरिया निवासी परिजनों से संपर्क किया है। उनके आने के बाद किशोर उन्हें सौंप दिया जाएगा। इस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से नरेंद्र कुमार, जसविंद्र सिंह, सुमन व अवतार सिंह व दीपिका, हरिंद्र, हरदीप व अन्य मौजूद रहे।