फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused arrested for transferring money by assaulting

Ambala News: मारपीट कर पैसे ट्रांसफर कराने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for transferring money by assaulting
अंबाला। छावनी के महाराजा ढाबे के पास नेशनल हाईवे पर युवक से तीन बदमाशों के मोबाइल छीनने के बाद कमरे में ले जाकर पेटीएम से पैसे ट्रांसफर कराने की गुत्थी सुलझ गई है। टीम ने रेलवे कॉलोनी निवासी राजिंद्र उर्फ धीरज और आजाद मार्केट निवासी मोहित को काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद दोबारा कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में शामिल बाइक और नकदी बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
बता दें कि 27 अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर के राजपुताना मोहल्ला निवासी रजत ने बताया कि 20 अप्रैल को सदर बाजार में मनियारी का सामान लेने आया था। वह दिन के समय अंबाला कैंट महाराजा ढाबा के सामने खड़ा था कि अचानक बाइक पर दो लड़के आए और हाथ में पकड़ा मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। अभी शोर ही मचाते हुए पैदल पीछे भाग रहा था कि आरोपियों का ही एक साथी बाइक पर आया था। बोलने लगा कि भाग क्यूं रहे हो। जब आपबीती बताई तो बोला कि बैठो उनका पीछा करेंगे। जैसे ही वह बाइक पर बैठा तो आरोपी उसे छावनी के आशियाना कॉम्पलेक्स हुड्डा सेक्टर-34 के एक कमरे में ले गया। जहां पहले से ही दोनों झपटमार मौजूद थे और तीनों ने मिलकर मारपीट कर मोबाइल के पेटीएम का पिन पूछकर एक लाख रुपये की राशि अपने खाते में डलवा ली। जाते ही मोबाइल व जेब से 1900 की राशि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed