फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two accused arrested allegation of murder

घड़ौली के किसान की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested allegation of  murder
गांव घड़ौली के किसान की सरपंच के पुत्र द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परमिंद्र उर्फ कन्नू और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। जबकि सरपंच पुत्र जश्न के साथ दो अन्य फरार है। जिनकी तलाश करने में पुलिस जुटी हुई है। दूसरी और तलवंत सिंह के परिवार ने गमगीन माहौल ने किसान का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिवस गांव घड़ौली में सरपंच के बेटे ने किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जिसकी शिकायत मृतक तलवंत के पिता दलबीर सिंह ने शहजादपुर थाने में दी है। उन्होंने बताया कि वे एयर फोर्स से रिटायर्ड है उनके दो लड़के थे जिसमें से एक पुत्र मनजिंद्र सिंह की वर्ष 2011 हादसे में मौत हो गई थी। जबकि उनका दूसरा बेटा तलवंत सिंह खेती बाड़ी करता था। उसकी सरपंच के पुत्र जसबीर सिंह उर्फ गोलु से लड़ाई हो गई थी और उस समय भी उन्होंने तलवंत के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करवाया था। गत दिवस तलवंत सिंह अपने खेत में जीरी कटवा कर वापस अपनी बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान गांव में बनी समाध के पास कुलदीप सिंह ने अपना ट्रैक्टर मेरे लड़के की बाइक के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। पीछे से जसन सिंह, जसबीर सिंह, परमिंद्र सिंह उर्फ कन्नु व एक अन्य लड़का दो मोटर साइकिलों पर आये और जो उस पर हथियारों से हमला कर दिया। जब उन्होंने ने देखा तो वह और उनकी पत्नी मलकीत कौर ने आकर बीच बचाव करने की कोशिश की। इसके बाद वे घायल लड़के को अपनी कार में लेकर सीएचसी शहजादपुर लेकर आये जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल शहर रेफर किया। जहां डाक्टरों ने तलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed