{"_id":"613e5aae8ebc3eb3b354a3e0","slug":"tu-tu-happened-with-the-buffalo-after-i-i-entered-the-house-and-beat-the-agent-ambala-news-knl82998581","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस को लेकर हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद आढ़ती को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस को लेकर हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद आढ़ती को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भैंस को लेकर हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद आढ़ती को घर में घुसकर पीटने और जान से मारने की धमकी दी गई। दोस्तों के साथ आए पड़ोसी युवक ने उसकी कार के शीशे भी तोड़ डाले। शुक्रवार मध्यरात्रि को हुई घटना के बाद घायल ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोपियों की तलाश जारी है।
न्यू शिवालिक कॉलोनी में सांई मंदिर के पास रहने वाले अशोक कुमार आढ़त की दुकान करते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि 10 सितंबर की शाम को सात बजे वह दुकान बंद करके घर आ गए थे। उसके बाद कार में परिवार के साथ रिश्तेदार के घर खाना खाने गए थे। रात करीब 12 बजे वापस घर आ गए थे।
अशोक के अनुसार उनकी पड़ोस में रहने वाले हैरी विर्क के साथ भैंस को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। इसी बात को लेकर वह उनसे रंजिश रखता था। उसी समय हैरी ने उनकी पत्नी के फोन पर कॉल कर कहा कि वह उन्हें मजा चखाने आ रहा है। क्योंकि हैरी शरारती किस्म का व्यक्ति है, इसलिए उन्होंने अपने परिवार को भीतर भेज दिया और यह सोचकर आंगन में खड़े हो गए कि बुजुर्ग होने के कारण हैरी उनसे झगड़ा नहीं करेगा। करीब एक बजे हैरी अपने दोस्तों को लेकर बाइक पर आया। पहले उन्हें धक्का मारा, फिर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले। शोर सुनकर परिवार व पड़ोसी एकत्रित हुए तो वह धमकी देकर वहां से चला गया।