{"_id":"65bc16eb491fda61680a4627","slug":"tte-did-not-give-message-of-complaint-on-control-ambala-news-c-36-1-amb1002-117743-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टीटीई ने कंट्रोल पर नहीं दिया था शिकायत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टीटीई ने कंट्रोल पर नहीं दिया था शिकायत का संदेश
Fri, 02 Feb 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बेगमपुरा एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ कैटरिंग स्टॉफ की ओर से की गई छेड़छाड़ की घटना को लेकर टीटीई पर गाज गिर सकती है। इस मामले में अंबाला मंडल के रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जम्मू से लेकर सहारनपुर तक ट्रेन में अंबाला कैंट का ही स्टाफ यानी टीटीई तैनात थे। अगर उन्हें महिला ने समस्या की जानकारी दी थी तो टीटीई को कंट्रोल पर संदेश देना चाहिए था मगर ऐसा नहीं किया गया।
दरअसल 16 जनवरी को एक महिला ट्रेन नंबर 12238 में पठानकोट कैंट से लखनऊ के बीच एसी प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला के साथ कैटरिंग स्टाफ ने शराब के नशे में छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। अगर टीटीई ने सूचना दी होती तो आरपीएफ उसी समय ट्रेन में पहुंचकर शराबी पैंट्री कर्मी पर कार्रवाई कर सकती थी। अब इस मामले को लेकर टीटीई से दोबारा पूछताछ की तैयारी हो रही है।
हालांकि प्राथमिक स्तर पर टीटीई ने बयान दर्ज कराए थे कि जो लिखित शिकायत महिला की तरफ से दी गई है, वो मौखिक शिकायत से अलग है क्याेंकि महिला ने ट्रेन में सफर के दौरान घटिया खाने की शिकायत दी थी न कि पैंट्री कर्मी के शराब पीने की या फिर गलत तरीके से हाथ लगाने की। इसलिए अब इस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई महिला से पूछताछ के बाद ही तय हो पाएगी।
विज्ञापन
वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि जिस समय यह घटना बेगमपुरा एक्सप्रेस में हुई थी, उस समय ट्रेन फिरोजपुर मंडल के अधीन रेल सेक्शन पर थी। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि महिला ने पहले नार्दन ईस्ट्रन रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी थी। इसके बाद यह शिकायत फिरोजपुर मंडल के पास पहुंची और फिर अंबाला मंडल में।
उन्होंने यह भी बताया कि जब तक महिला के बयान दर्ज नहीं होंगे तब तक मामले में आगामी कार्रवाई को लेकर अपने स्तर पर जांच-पड़ताल जारी रहेगी। जबकि फाइल खुलने व बंद करने की बात निराधार है। महिला ने जिस लेटर हेड पर शिकायत व्हाट्सएप की थी, उस पर नेवी का लोगो लगा हुआ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला का संबंध नेवी से हो सकता है।