फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troubled youths demonstrated due to non-recruitment of army

सेना की भर्ती न होने से परेशान युवाओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Troubled youths demonstrated due to non-recruitment of army
आर्मी भर्ती न निकलने के विरोध में नारेबाजी करते हुए युवा। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सेना की भर्ती न होने से परेशान युवाओं ने शंभू टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा शंभू बॉर्डर पहुंच गए। युवाओं ने हाथों में आई लव इंडियन आर्मी सहित अन्य बैनर लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कई बाहरी युवाओं ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए युवाओं को शांत करवाया और उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद युवाओं ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि इंडियन आर्मी की दो साल से भर्ती नहीं हुई। पहले भी कई बार भर्ती को रद्द कर दिया गया। अब बार-बार कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। युवा तैयारी कर रहे हैं, उनकी उम्र भी निकलती जा रही है। इस कारण युवाओं का आर्मी में भर्ती होने का सपना टूट रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही भर्ती नहीं हेाती है तो युवाओं को कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

युवा बोले- करना चाहते हैं देश की सेवा
अंकित राणा ने बताया कि वह व अन्य युवा लंबे समय से सेना में भर्ती के लिए अकादमी में तैयारियां कर रहे हैं। वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। युवाओं का अकादमियों के जरिए सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ। ग्रुप बनाने के बाद सभी एकजुट होकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए एकजुट हुए। इस संबंध में भर्ती मुख्यालय दिल्ली में भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed